बाढ़। कड़ाके की ठंड में लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। गरीबों के बीच हर साल सरकार के द्वारा अत्यधिक तापमान गिरने पर प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन इस बार कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था नही मिलने से गरीबों को ठंड से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक प्रशासन की ओर से कंबल वितरण के कार्यक्रम भी पर्याप्त मात्रा में नहीं की गई है। हालांकि कुछ दिन पहले नगर परिषद के द्वारा कुछ गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया था, लेकिन वह पर्याप्त नही है। अत्यधिक ठंड से बचाने के लिए अनुमंडल एवं नगर प्रशासन को इस बाबत कदम उठाने की आवश्यकता है।

By LNB-9

error: Content is protected !!