पटना जिला ब्यूरो, बाढ़। पंडारक थाना अंतर्गत शुक्रवार को महिला पदाधिकारी के द्वारा स्कूलों में जाकर स्कूली छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर महिला पदाधिकारी के द्वारा छात्राओं को थाना में बनाए गए महिला हेल्पडेस्क के बारे में जानकारी दी गई ताकि अपने आसपास किसी के साथ हो रहे उत्पीड़न या शोषण के खिलाफ महिला हेल्पडेस्क के पास जाकर अपनी आवाज को बुलंद कर सके। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक किया गया। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में छात्राएं एवं विद्यालय की महिला शिक्षिका मौजूद रही।