बाढ़। बुधवार को बाढ़ बाजार स्थित नेत्रदान भवन के प्रांगण में संगठन जिला बाढ़ की ओर से जनसंघ काल से ही पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र जी की पुण्यतिथि मनाई गई, जिसमें बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह ने की। कार्यक्रम के संयोजक बाढ़ नगर मंडल अध्यक्ष प्रभाकर रंजन सिन्हा थे। मंच संचालन का कार्य जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार मुन्ना एवं धन्यवाद ज्ञापन का कार्य भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को मंत्री जी के द्वारा सम्मानित किया गया। मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बताया कि कैलाशपति मिश्र जी की पुण्यतिथि को कार्यकर्ता सम्मान दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। कई पुराने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जदयू की दोनों सीटों पर विजय के संदर्भ में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एन डी ए की सरकार पर जनता का पूरा भरोसा है। उन्होंने सवाल के प्रतिक्रिया में कहा कि यह जीत इस बात का सबूत है कि एनडीए गठबंधन सरकार में जनता का भरोसा कायम है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मुकेश सिंह, जिला प्रवक्ता सुभाष रंजन रमन, विधानसभा प्रभारी अवधेश सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महिला मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष श्यामा पांडे सहित कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

By LNB-9

error: Content is protected !!