बाढ़ प्रखंड के राणाबिगहा गांव में मुखिया संघ की बैठक की गई। मुखिया संघ की बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए लोगों का चुनाव किया गया। इस चुनाव में राणा बिगहा के मुखिया शिवदयाल सिंह को मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पूर्वी बेढ़ना पंचायत के मुखिया राजकुमार को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया, जबकि इब्राहिमपुर पंचायत की मुखिया मीरा देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर सहरी पंचायत के मुखिया योगेंद्र प्रसाद सिंह, सरकट्टी सैदपुर पंचायत के मुखिया सोनू कुमार, भटगांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सिंटू कुमार, रहीमा रूपसपुर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सहित कई मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!