पंचायतीराज त्रिस्तरीय आम चुनाव 2021 के आठवें चरण के चुनाव हेतु प्रत्याशियों के नाम निर्देशन का कार्य बदस्तूर जारी है। प्रत्येक दिन सैंकड़ों की संख्या में विभिन्न पदों के चुनाव के लिए नॉमिनेशन करा रहे हैं। लेकिन बाढ़ के नवादा पंचायत के निवर्तमान मुखिया शोभा देवी की आज 23 अक्टूबर को नॉमिनेशन में जो समर्थकों की भीड़ देखने को मिली वो अद्भुत है। मुखिया पद हेतु इतना जन समर्थन शायद ही देखने को मिलती है। शोभा देवी के पति सह मुखिया प्रतिनिधि कर्णवीर सिंह यादव हैं विदित हो कि गत विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर पहली बार 38 हज़ार से ज्यादा वोट लाकर सबको अचंभित कर दिया था। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि नवादा पंचायत में योजना अनुरूप सारे कार्य किये गए है। जो कार्य बचा हुआ है उसे अबकी बार पूरा कर दिया जाएगा। कर्णवीर सिंह यादव ने कहा कि वे जनता के बल पर चुनाव लड़ते हैं और जनता का प्यार और आशीर्वाद हमेशा उनके ऊपर बरकरार रहता है। जीत के बाद उन्होंने और बेहतर ढंग से कार्यों को करने का वादा किया। इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में समर्थक उपस्थित थे। शोभा देवी के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही कर्णवीर सिंह यादव के घर के पास समर्थकों के एकत्र होने का सिलसिला शुरू हो गया था।

By LNB-9

You missed

error: Content is protected !!