बाढ़। बाढ़ में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कई जगहों पर झंडोतोलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस शुभम कुमार के द्वारा झंडोतोलन किया गया। तत्पश्चात एसडीपीओ कार्यालय में झंडोतोलन का कार्य एएसपी अपराजित लोहान ने किया। वहीं बाढ़ थाना में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के द्वारा झंडोतोलन किया गया। उसके बाद नगर परिषद बाढ़ में चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता के द्वारा झंडोतोलन कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात नेत्रदान समिति, गोला रोड बाढ़ तथा गोपाल गौशाला बाढ़ में भी अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के द्वारा झंडोतोलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रवि विद्यार्थी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बाढ़, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता संजीव कुमार मुन्ना, एसआई बेबी कुमारी, शशिरंजन, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा, जदयू नेता अशोक चंद्रवंशी, एसआई पुरंदर चतुर्वेदी, एसआई मनीष कुमार, एसआई जयराम कुमार सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग स्थित रहे।