बाढ़। भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ के द्वारा बाढ़ शहर के प्रतिष्ठित ब्राइट माइंड स्कूल में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं आज के समय में उनके आदर्शों की प्रासंगिकता के बारे में चर्चा की गई। धन्यवाद ज्ञापन ब्राइट माइंड स्कूल के डायरेक्टर सह भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ के संस्कार प्रमुख राजीव रोशन के द्वारा किया गया।

By LNB-9

error: Content is protected !!