बाढ़। बेलछी थाना क्षेत्र के रासबाग गांव में यज्ञ से पूजा कर लौट रही दो महिला को हाइवा ने कुचल दिया, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला को चिंताजनक स्थिति में बाढ़ के सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस तरह से हाइवा ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों तथा गांव वालों में हाहाकार मच गया। मृतका का नाम निशा देवी बताया जाता है। इस घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए तथा उन्होंने सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर बेलछी थाना की पुलिस ने पहुंचकर हाइवा को जब्त कर लिया है तथा मृतक महिलाओं के शव का बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है। इधर आक्रोशित गांव वालों ने एनएच 30 ‘ए’ को घंटों जाम कर खूब हंगामा किया तथा मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर बेलछी थाना की पुलिस तथा अंचलाधिकारी ने पहुंचकर काफी मशक्कत कर लोगों को समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया। बता दें कि बेलछी प्रखंड के रासबाग में यज्ञ हो रहा है और यज्ञ में दोनो पूजा करने के लिए पहुंची थीं। पूजा करने के बाद महिला निशा देवी अपने ननद के साथ लौट रही थी। जैसे ही एनएच पर आई, एक तेज गति से आती हुई अनियंत्रित हाइवा ने दोनो को कुचल दिया, जिससे निशा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो जाती है। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो जाती है। जख्मी महिला को बाढ़ के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया जाता है, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे भी मृत घोषित कर दिया जाता है। इस प्रकार दोनो महिला की मौत हाइवा के टक्कर से हो जाती है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार बताया जाता है। फिलहाल पुलिस हाइवा तथा हाइवा चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

By LNB-9

error: Content is protected !!